मोदी सरकार की नाकामिया दिखाना एक जाबांज़ पत्रकार को पड़ा भारी, गवानी पड़ी नौकरी

0
Translate News:
भले ही काट दो बाज़ू हमारे, क़लम का सर क़लम होता नहीं है
 मोदी सरकार की नाकामिया बताने पर पुण्य प्रसून वाजपेई का एबीपी न्यूज़ से इस्तीफा। देश के जाने माने पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपाई के जनता पसंदीदा कार्यक्रम मास्टर स्ट्रोक जिसमे वह रोज़ मोदी सरकार की असलियत को जनता के सामने बेझिझक रखते थे उस प्राइम टाइम कार्यक्रम को राजनैतिक दबाव के चलते बंद करवाया गया है। 
     आपको ज्ञात है की सरकार के दबाव के चलते कई दिन से प्रसून का प्रोग्राम 'मास्टरस्ट्रोक' स्क्रीन पर बाधित किया जा रहा था। इस कार्यक्रम के दौरान सैटेलाइट से गड़बड़ी भी हमेशा पैदा की जा रही थी। आज प्रसून दफ्तर आए तो उनसे कहा गया कि वे अपना काम कर के चले जाएं। संभव है कि आज ही उनके शो का आखिरी दिन हो।
    बहरहाल वे दफ्तर से निकल गए और खबर आम हो गई कि उन्हें कल से आने को माना कर दिया गया है। इससे पहले कल चैनल के प्रबंध संपादक मिलिंद खांडेकर ने इस्तीफा दिया था।
       प्रसून के अलावा अभिसार शर्मा को भी लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। सरकार को रास न आने वाली खबरों के चलते ABP News में संपादकीय कत्लेआम मच चुका है। माना जा रहा है सरकार का अगला कोपभाजन कई और बड़े पत्रकार बन सकते हैं।  

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top