मंत्री जी वोट लेने से पहले यह बोल कर बताओं तो माने

0
Translate News:
लगातार 10 वें दिन शहर की खस्ताहाल गड्ढों से भरी सड़कों के विरोध में हुआ प्रदर्शन 
सरकार और जिला प्रशासन को जगाने के लिए रोज किये जा रहे है नुक्कड़ नाटक
    बांसवाड़ा/राजस्थान।। राजस्थान के जनजाति बाहुल्य क्षेत्र बांसवाड़ा में आजकल कुछ खास देखने को मिल रहा है, कुछ जागरूक युवाओं की टोली आपको रोज कही ना कही अच्छे दिनों की हकीकत से रूबरू कराते हुए मिल ही जायेगी। 
       देश के प्रति जनहित में कुछ कर गुजरने की तमन्ना लिए हुए कुछ युवा जिले की खस्ताहाल सड़कों को लेकर खासे नाराजे है। अपनी इस नाराज़गी को वह युवा समूह बनाकर ना केवल सरकार व जिला प्रशासन के विरोध में शांति पूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करते है बल्कि उन्हें आइना दिखाने के लिए सत्ता में पर्दे के पिछे घटित होने वाली सच्चाई को सामने भी ला रहे है। जिले के समस्या समाधान समूह के युवाओं एवं जागरूक नागरिक गणों द्वारा सोमवार को लगातार दसवे दिन शहर के खांदु कॉलोनी स्थित चुंगी नाका पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विरोध प्रदर्शन एवं नाराजगी दर्ज करवाई गई।
     नुक्कड़ नाटक का विषय जिले में निवासरत एक राज्य स्तरीय मंत्री जी की जनसुनवाई सभा रही जिसके अंतर्गत मंत्री जी जनसभा लगाकर अपने सेक्रेटरी के साथ में जनता जनार्दन की समस्याओं को सुनते हैं एवं किस तरह से जनता को जवाब देकर कहते हैं सब काम हो जाएगा आपके वोट से नहीं जीते हैं हम..... हमें पूरे नगर की जनता ने वोट दिया है किस प्रकार से मंत्री जी द्वारा जनता को टरकाया जाता है डराया जाता है, इसका पटाक्ष आम जनता के बिच इन युवाओं की टोली ने बखूभी तरीके से रखने का प्रयास किया है। एक बार तो घटना को बरबस जीवित करने वाले मंचन को मौके पर देखने वाले दर्शको के मन से यह निकल ही जाता है की मंत्री जी वोट लेने से पहले यह बोल कर बताओं तो माने, फिर मन में ख्याल आता है की मोदी जी विघ्नहर्ता तो आप ही थे आपके चक्कर में ना हमने पार्टी को देखा ना उम्मीदवार को फिर एक आह भरते हुए मन में ख्याल आता है की अच्छे दिनों के नाम पर मोदी जी आपको वोट देकर लगता है जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी। 
     इस नाटक में मुख्य किरदार मंत्री के रूप में विजय महावर रहे उनके सेक्रेटरी के रूप में शाहिद मंसूरी आम नागरिक के रूप में मांगीलाल तेली, मनोज श्रीमान, नितेश कंसारा ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन और शहर के युवा उपस्थित रहे।
   इस अवसर पर राम अवतार, गौरव जोशी, गणेश यादव, बद्री बंजारा, लक्ष्मण यादव, शशिकांत शर्मा, जाकिर हुसैन ने सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top