प्रिंसिपल और टीचर 9 महीने तक करते रहे 5वीं की छात्रा से रेप, लेते थे सेल्फी

0
Translate News:
    पटना/बिहार।। के एक निजी स्कूल में पांचवीं की छात्रा से हुए रेप के मामले में लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों का जब मोबाइल खंगाला तो देख कर दंग रह गई. दरअसल दोनों आरोपियों के मोबाइल में पीड़िता के साथ उनकी कई तस्वीरें और सेल्फियां थीं.
    इस निजी स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ लगातार 9 महीनों तक हुई रेप इस घटना से बच्चों के अभिभावक डरे हुए हैं. पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल और टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के शरीर में बदलाव आने लगे. जब उसके माता-पिता ने घर में ही प्रेग्नेंसी किट से जांच की तो उसका टेस्ट पॉजिटिव निकला. इसके बाद माता-पिता उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उन्हें बताया गया कि बच्ची दो महीने से गर्भवती है. इसके बाद उन्होंने फुलवारीशरीफ थाने में केस दर्ज करवाया. इस मामले में पुलिस सरकारी डॉक्टर से बच्ची की मेडिकल जांच कराने की तैयारी में है.
    मामले की जांच में जुटे सिटी एसपी पश्चिमी रविन्द्र कुमार ने कहा कि रेप की इस घटना में स्पीडी ट्रायल चला कर आरोपियों को सजा दिलायी जायेगी. पीड़िता की मां ने महिला थाना में मामला दर्ज कराते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल और एक टीचर को नामजद अभियुक्त बनाया है. पूरे मामले की निगरानी पटना के एसएसपी कर रहे हैं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top