मोदी सरकार की योजना का गरीबों की जगह भाजपा के कैबिनेट मंत्री को मिल रहा है हक़

0
Translate News:
गरीबों के लिए लॉन्च आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी बने यूपी के कैबिनेट मंत्री
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना को अफसर कैसे पलीता लगा रहे हैं, इसकी बानगी यूपी के कानपुर में देखने को मिली. गरीबों के लिए लांच की गई इस स्वास्थ्य योजना में यूपी के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के परिवार को भी लाभार्थी बनाया गया है. योजना के तहत उन्हें भी बाकायदा इसका आईडी नंबर (093300273770037015900063) एलॉट हुआ है. इससे पहले भी इस योजना में कई ऐसे लोगों का नाम शामिल पाया गया है, जो शहर के अमीर लोगों में शामिल हैं. 
      हालांकि कैबिनेट मंत्री महाना को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई कि उनका नाम आयुष्मान योजना में शामिल है तो उन्होंने तत्काल इसके खिलाफ एक्शन लिया. मंत्री ने कानपुर के जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत को चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया कि वे और उनके परिवार इस योजना की पात्रता श्रेणी में नहीं आते हैं. इसलिए योजना से उनका और उनके परिवार के लोगों का नाम तत्काल हटा दिया जाए.
    महाना ने पत्र में यह भी लिखा है कि यह भी पता किया जाए कि जिन लोगों ने उनका नाम इस योजना की सूची में दर्ज कराया है, वे कौन हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई करने को कहा है.
    गौरतलब है कि आयुष्मान योजना को 23 सितंबर को प्रधानमंत्री ने रांची से लॉन्च किया था. इस योजना के तहत ऐसे लोगों को 5 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाना है, जो गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर हैं. लेकिन अफसरों की लापरवाही से अब उन लोगों को इसका लाभार्थी बनाया जा रहा है, जो इसके पात्र ही नहीं हैं. लोगों का कहना है कि अफसर ऑफिस में बैठकर ही लोगों को पात्रता सूची में शामिल कर रहे हैं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top