पत्नी के सामने ही बीच बाजार पिट गए 'दारोगा जी', काम न आयी वर्दी की दुहाई

0
Translate News:
    बिहार के जहानाबाद में सब इंस्पेक्टर की उसकी पत्नी के सामने ही पिटाई कर दी गई. जिले के घोसी थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह को शहर के यातायात जमादार सुरेंद्र शर्मा और उनके साथ रहे जवानों ने जमकर पीटा.
     पिटाई के दौरान दारोगा होने की दुहाई देना भी योगेंद्र सिंह को बचान नहीं सका इस दौरान जमादार और सिपाहियों ने उनकी एक न सुनी और उन पर दनादन लाठी बरसानी शुरु कर दी. बीच बचाव करने आई उनकी पत्नी को भी पुलिस वालों ने पिटाई कर दी. अपने ही विभाग के लोगों के हाथों पिटाई से मर्माहत और जख्मी दारोगा ने नगर थाने में लिखित आवेदन देकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.
      योगेंद्र सिंह एक महीना पहले तक नगर थाने में ही पदस्थापित थे फिलहाल वे घोसी थाने में तैनात हैं. जख्मी दारोगा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम वह अपनी पत्नी विनीता सिंह के साथ बाइक से शहर के दरधा नदी पुल पार कर रहे थे. पुल पर जाम लगा था इसी क्रम में यातायात जमादार सुरेंद्र शर्मा आए और उन्होंने बाइक को धक्का देते हुए गिरा दिया. वे खुद दारोगा होने की बाद कहते रहे लेकिन जमादार ने ऐसे बहुत दारोगा देखने की बात कहते हुए योगेंद्र को तमाचा जड़ दिया.
     इसके बाद उनके साथ रहे जवानों ने बेंत की लाठी से पिटाई शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्हें गंभीर चोट लगी है. फिलहाल वे सदर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं. दारोगा ने बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को भी दी है.
    इधर एक जमादार के हाथों दारोगा की पिटाई की खबर फैलते हैं पुलिस महकमें में भी खलबली मची है. पुलिस महकमे के लोग इस मामले पर पर्दा डालने में लगे हैं, जबकि इस घटना से मर्माहत दारोगा दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top