संबित पात्रा ने किया आचार संहिता का उल्लंघन प्रशासन ने दिए एफआईआर के आदेश

0
Translate News:
आचार संहिता के बीच संबित पात्रा ने कांग्रेस के खिलाफ की प्रेस कॉन्फ्रेंस
    मध्य प्रदेश के भोपाल में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की प्रेस कांफ्रेंस से बीजेपी मुश्किल में दिखाई दे रही है. कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट में कलेक्टर ने बीजेपी को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है. मामले में एडीएम ने धारा 188 के तहत कार्रवाई की सिफारिश की है और पुलिस को पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.
    इससे पहले मामले में भोपाल कलेक्टर सुदाम खाड़े ने प्रेस कांफ्रेंस की रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी. आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर इस मामले में संज्ञान लिया था और कलेक्टर से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी थी.
     कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस गैर कानूनी है. कांग्रेस ने कहा कि जिस राज्य में अगले महीने चुनाव है, वहां बिना इजाजत कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसे कर सकता है? कांग्रेस ने आयोग से मांग की है कि पात्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
   गौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भोपाल स्थित नेशनल हेराल्ड की बिल्डिंग के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पात्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भ्रष्ट बताया. हेराल्ड मामले को 'क्लासिक केस' बताते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी को इस केस में जवाबदेह बनाया जाना चाहिए. उन्हें जेल भेज देना चाहिए.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top