कांग्रेस मुक्त भारत की जगह बीजेपी मुक्त भारत की राह पर देश

0
Translate News:
पूर्व विधायक ने दिया बीजेपी को झटका, थामा कांग्रेस का हाथ
     कभी कांग्रेस मुक्त भारत का नारा बुलंद करने वाली भाजपा तेज़ी से जनता में अपनी मज़बूत पकड़ और साख को खोती जा रही है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं. राज्य की दो बड़ी पार्टियां न सिर्फ जनता को बल्कि एक दूसरे की पार्टी के नेताओं को भी अपनी तरफ लाने का प्रयास कर रही हैं. इसी क्रम में कटनी से पूर्व विधायक रहे सुनील मिश्रा की कांग्रेस में घर वापसी हो गई.
     वर्ष 1990 से 1995 में कटनी की मुड़वारा विधानसभा से विधायक रहे सुनील मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी जॉइन करली है. मिश्रा 20014-15 में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए थे. भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कमलनाथ ने मिश्रा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई.
    इसके अलावा बीजेपी नेता खिलाड़ी सिंह ने भी कांग्रेस का साथ पकड़ लिया है. 2005 में खिलाडी सिंह जिला पंचायत रहे हैं. खिलाड़ी ने अपने बयान में आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान की कथनी कर करनी में अंतर है इसलिए कांग्रेस में वो शामिल हो रहे हैं.
     बीजेपी का साथ छोड़ने वालों के साथ ही आज बसपा से सेवढ़ा की जनपद अध्यक्ष किरण शर्मा ने भी कांग्रेस का हाथ थामा है. किरण ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर लगाया गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि मायावती को सिर्फ पैसे से मतलब है. पैसा मायावती के लिए सर्वोपरि है. मुझसे भी टिकट के लिए पैसे मांगे गए थे. उन्होंने आरोप लगाए कि बसपा में मिलने के लिए करोड़ों रुपए लिए जाते हैं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top