राफेल पर सवाल उठाने वाले सीबीआई डायरेक्टर को 'चौकीदार' ने हटाया - राहुल गांधी

0
Translate News:
     राजस्थान विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में पहुंचे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीबीआई विवाद पर टिप्पणी की और इसे राफेल विमान डील से जोड़ते हुए मोदी सरकार की आलोचना की. राहुल ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर को इसलिए हटाया गया है क्योंकि उन्होंने राफेल पर सवाल उठाए थे.
    राहुल गांधी ने आरोप लगाया, 'कल रात चौकीदार ने सीबीआई के डायरेक्टर को हटाया क्योंकि सीबीआई के डायरेक्टर ने राफेल पर सवाल उठाए थे.' राहुल ने इस मसेल पर एक ट्वीट भी किया. ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'सीबीआई चीफ आलोक वर्मा राफेल घोटाले के कागजात इकट्ठा कर रहे थे. उन्हें जबरदस्ती छुट्टी पर भेज दिया गया. प्रधानमंत्री का मैसेज एकदम साफ है जो भी राफेल के इर्द गिर्द आएगा, हटा दिया जाएगा, मिटा दिया जाएगा. देश और संविधान खतरे में हैं.'
     इससे आगे राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी जी ने लाल किले पर खड़े होकर कहा कि मेरे प्रधानमंत्री बनने से पहले हाथी सो रहा था. मतलब इनकी सोच देखो मेरे आने से पहले हाथी सो रहा था हिंदुस्तान सो रहा था.' मोदी जी का यह बयान देश के हर नागिरक का अपमान करता है और हर किसी पर सवाल उठाता है. राहुल ने कहा यह शर्म की बात है.
     जनसभा के बाद राहुल झालावाड़ से कोटा तक का लगभग 100 किलोमीटर का रोड शो करेंगे और इस दौरान कोटा की अलग-अलग जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा. कुछ जगह राहुल गांधी 'नुक्कड़ सभाएं' भी करेंगे.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top