Translate News:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गुरुवार को पटना में चप्पल फेंकी गई. नीतीश कुमार पर यह हमला युवा जनता दल (यू) के कार्यक्रम में हुआ. सीएम की ओर चप्पल एक छात्र ने फेंकी.इस कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ एक छात्र ने चप्पल फेंकी. हालांकि, चप्पल डायस तक नहीं पहुंच पाई.
पटना पुलिस ने इस मामले में चंदन नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस हरकत से कार्यक्रम में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई. हालांकि, पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर कार्यक्रम स्थल से दूर ले गई.
