भाजपा के पूर्व विधायक पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली में हुआ गिरफ्तार
Headline News
Loading...

Ads Area

भाजपा के पूर्व विधायक पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली में हुआ गिरफ्तार

     नई दिल्ली।। द्वारका नॉर्थ थाना क्षेत्र में कच्छ (गुजरात) स्तिथ भाजपा के पूर्व विधायक छबील पटेल पर लगे दुष्कर्म के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पूर्व विधायक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई है। आरोपित द्वारका नॉर्थ थाना आकर पुलिस पूछताछ में शामिल होने के लिए पहुंचा था, इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।
    महिला ने पूर्व विधायक के खिलाफ इसी वर्ष अक्टूबर में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान आरोपित को पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा।
      महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि आरोपित से उसकी मुलाकात एक समारोह में हुई थी। आरोपित ने महिला से कहा था कि वह राजनेता है और वह अपनी कमाई का बीस फीसद गरीबों के कल्याण पर खर्च करता है।
      महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) बनाने में मदद करने की बात कही और उसे दिल्ली ले आया। आरोप है कि फरवरी 2017 में आरोपित ने महिला को द्वारका में लाया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
     इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच ली। महिला को होश आने पर आरोपित ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब महिला ने उसका विरोध किया तो आरोपित ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि एनजीओ बनाने के लिए उसने आरोपित को सात लाख रुपये भी दिए थे, जिसे वापस नहीं किया गया। 

Post a Comment

0 Comments