लड़कियों की ब्लू फिल्म बनाकर ब्लैकमेल करने वाले अय्याश सिपाही पर मेहरबान महकमा!

0
Translate News:
    हरदोई।। यूपी100 के अय्याश कांस्टेबल राजकुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे उसके द्वारा खुद की बनाई गई ब्लूफिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। ब्लू फिल्म में आरोपी कांस्टेबल एक अन्य लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था मे दिखाई दे रहा है। स्पष्ट है कि कांस्टेबल ने खुद ही मोबाईल के फ्रंट कैमरे से वीडियो बनाया है। ऐसे में इस कांस्टेबल की मंशा को समझना मुश्किल नही है, किन्तु आरोपी को बचाने में पुलिस अधिकारी भी कोई कसर नही छोड़ रहे हैं।
     एक अन्य लड़की ने एसपी से मामले की शिकायत करते हुए कांस्टेबल राजकुमार पर कार्यवाही की मांग की थी, उसका कहना है कि कांस्टेबल की हरकतों से परेशान होकर उसने स्कूल जाना तक छोंड़ दिया था। फिर भी अय्याश कांस्टेबल ने उसका पीछा नही छोड़ा। नतीजन उसने कचहरी में पीड़िता पर हमला कर दिया। डरी सहमी पीड़िता को पुलिस से न्याय की उम्मीद है, पर पुलिस ने अभी तक पीड़िता की रिपोर्ट तक दर्ज नही की। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह उठ रहे हैं। उधर कांस्टेबल ने द टेलीकास्ट को फोन कर खुद को निर्दोष साबित करने का दावा किया है। 

(हरिश्याम बाजपेयी)

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top