दहेज में नहीं मिली भैंस तो कह दिया तलाक, तलाक, तलाक...

0
Translate News:
     मुरादाबाद/उत्तरप्रदेश।। सरकार के तीन तलाक (Triple Talaq) पर रोक लगाने के कानून बनने के बाद भी तीन तलाक की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही हैं. ताज़ा मामला मुरादाबाद (Moradabad) के मूंढापांडे थाना क्षेत्र का है. जहां एक पति ने दहेज़ में भैंस और एक लाख रुपये मायके से न लाने पर अपनी पत्नी को तीन बार तलाक-तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया. पीड़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
डेढ़ साल पहले ही हुआ था निकाह
    पीड़िता अफसाना मूंढापांडे थाना क्षेत्र की रहने वाली है. डेढ़ साल पहले उसका निकाह गांव गतौरा के ही तौफीक के साथ हुआ था. तौफीक प्राइवेट नौकरी करता है, निकाह के कुछ दिन तक तो दोनों के बीच संबंध ठीक-ठाक रहे. इसके बाद ससुरालियों द्वारा दहेज की डिमांड शुरू हो गई. तौफीक को दहेज में भैंस और लाख रुपए चाहिए थे. पीड़िता अफसाना ने अपने मायके जाकर अपने घर वालों से इसकी शिकयत की.
    तब परिवार वालों ने तौफ़ीक़ की डिमांड को पूरा करने में असमर्थता जताई. आरोपी तौफीक ने गुस्से में आकर अफसाना को तीन बार तलाक बोल दिया. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद आरोपी तौफ़ीक़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top