‘उमर’ से बना ‘अमर’, और रचा ली शादी…

0
Translate News:
    लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के मथुरा में 13 सितंबर को चौबियापाड़ा से लापता हुई युवती ने शादी कर ली है। जिस उमर फारुकी के खिलाफ लड़की के परिवार वालों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था, लड़की ने उसी से विवाह रचाया है। आर्य समाज रीति-रिवाज से की गई शादी के प्रमाण भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।
    बताया जा रहा है कि युवक ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। वो उमर फारुकी की जगह अब अमर आर्य हो गया है। साथ की लड़की ने पुलिस कप्तान को पत्र भेजकर कहा है कि वो अपनी मर्जी से गई है और दोनों ने शादी कर ली है। लिहाजा किसी को परेशान न किया जाए। वहीं, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
    चौबियापाड़ा से युवती के अगवा होने को लेकर कई दिनों तक तनातनी रही थी। युवती के पिता ने कोतवाली में सदर बाजार के उमर फारुकी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। क्योंकि दोनों अलग-अलग संप्रदाय के थे।
     पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, पर युवती और आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके। शनिवार को हाईकोर्ट का आदेश मिलते ही कोतवाली पुलिस बैकफुट पर आ गई। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को प्रयागराज पहुंचकर प्रेमी युगल ने आर्य समाज रीति रिवाज से विवाह कर लिया था।
    पुलिस को जो प्रमाण इन लोगों ने उपलब्ध कराया है उसके मुताबिक युवक ने धर्म परिवर्तन करते हुए विवाह रचाया है। वो उमर फारुकी की जगह अमर आर्य हो गया है।
    हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बालिग होने के साक्ष्य प्रस्तुत किए। 19 सितंबर को हाईकोर्ट के दोनों के गिरफ्तारी पर स्टेट के आदेश की कॉपी प्राप्त हो गई है। हाईकोर्ट ने विवेचना में दोनों के सहयोग की बात भी कही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top