प्रेमी के घर पहुंची शादीशुदा प्रेमिका, बोली- ‘जिऊंगी-मरूंगी तेरे साथ’

0
Translate News:
    लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी स्तिथ थाना बिछवां क्षेत्र निवासी युवक के घर पहुंची एक महिला ने हंगामा कर दिया। खुद को युवक की प्रेमिका बताया। उसका कहना था कि पति के साथ नहीं रहेगी, प्रेमी के साथ जियेगी और मरेगी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।
    रविवार को समुदाय विशेष की एक महिला पति को छोड़कर प्रेमी के घर जा पहुंची। प्रेमी ने जब महिला को देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला अपने प्रेमी पर साथ रहने का दबाव डालने लगी तो युवक के परिजनों ने इसका विरोध किया।
    महिला ने कहा कि वो प्रेमी को जेल नहीं जाने देगी। हंगामा होता देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला के अनुसार प्रेम संबंध के दौरान परिजनों ने उसकी शादी एटा निवासी एक युवक के साथ कर दी। इसके बाद भी वो प्रेमी से मिलती रही।
    इस बात को लेकर पति से झगड़ा हो गया और वो घर छोड़ कर प्रेमी के पास आ गई। युवक के परिजनों ने जब महिला के परिवार से संपर्क किया तो उन्होंने आने से मना कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस युवक और महिला को थाने ले गई।
    वहां भी महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। थानाध्यक्ष विजय वर्मा चंदेल का कहना है कि प्रेम प्रसंग का मामला है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top