Headline
Loading latest headlines...

दहेज में बुलेट नहीं मिली तो पति ने काट दी पत्नी की नाक

0
Translate Post:
    लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दहेज की मांग ना पूरी होने पर पति ने अपने पत्नी की नाक काट दी। पति दहेज में बुलेट की मांग कर रहा था। पत्नी ने किसी तरह इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल महिला को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
    कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के किदौंली गांव का है। यहां की रहने वाली महिला 10 दिन पहले ही पति के साथ ससुराल आई थी। पारिवारिक विवाद के कारण वह 18 महीने से मायके में ही रह रही थी। शनिवार को किला गेट पर खुशबु के घर में कार्यक्रम था, इसलिए मां-बाप ने उसे घर बुला लिया। रविवार की सुबह करीब 8 बजे पति विक्की के साथ खुशबू वापस ससुराल गई।
      लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अपने गांव जाकर सोमवार सुबह करीब 4 बजे खुशबू के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने चाकू से खुशबू की नाक काट दी और कंधे के पास चाकू मारकर उसे घायल कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
     खुशबू के पिता को इस बात की जानकारी हुई तो वह परिवार के साथ किंदौली पहुंचे। बेटी हालत देख खुशबू को रुहेरी एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। अस्पताल से घायल बेटी को साथ लेकर पिता इकबाल थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दहेज के लिए बेटी को परेशान करते हैं ससुराल वाले- पिता
     इस बारे में किला गेट निवासी गुलशेर खान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी खुशबू की शादी करीब 6 साल पहले विक्की से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर खुशबू को परेशान करने लगे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...