दहेज की मांग पूरी न होने पर बोला तीन तलाक, थाने से मिली पीड़िता को दुत्कार

0
Translate News:
     लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पति ने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। महिला ने आरोप लगाए हैं कि पति अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। वहीं महिला को थाने से दुत्कार दिया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीड़िता ने शिकायत की है।
    तीन तलाक का मामला फिरोजाबाद के थाना दक्षिण के लालऊ निवासी महिला का है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण पति ने तीन तलाक दे दिया।
     थाने पर सुनवाई नहीं होने पर महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पीड़िता हिना बेगम पत्नी अलील खां उर्फ अनिल उर्फ लीला पुत्र रफीक निवासी लालऊ थाना दक्षिण की चार साल पहले शादी हुई थी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top