सुबह होते ही स्कूल में बैठकर जाम छलकाने लगे गुरुजी, गांव वालों ने कर दिया ‘इलाज’

0
Translate News:
    बदायूँ।। आजकल के शिक्षक शिक्षा के मंदिर को भी कलंकित करने से बाज नहीं आ रहे। जहां बच्चों का भविष्य बनाया जाता है वहीं पर अध्यापक ने मयखाना खोल लिया। स्कूल समय में शिक्षक दारू पीता हुआ पकड़ा गया। दारू पीते हुए शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया। इसके बाद शिक्षक ने ड्रामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना 100 डायल को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 100 ने नशेड़ी शिक्षक को संभाला।
    जनपद बदायूँ में बजीरगंज विकास खण्ड के पलई गॉव के प्राथमिक स्कूल में धीरज शर्मा प्रधान अध्यापक ने बैठकर दारू पी। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने नशे में धुत शिक्षक को बंधक बना लिया और डायल 100 को सूचना देकर बुला लिया। ग्रामीणों को आक्रोशित देख पुलिस ने उनको बमुश्किल शांत किया और ग्रामीणों के चुंगल से मुक्त कराकर खण्ड़ शिक्षा अधिकारी को सूचित कर नशे में धुत प्रधानाध्यापक को सौंपा। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा भेजे गए एनपीआरसी अशोक सिंह ने मौक़े पर मिले शराब के क्वाटरों समेत तमाम चीजों की रिपोर्ट विभागीय कार्यवाही के लिए बीएसए केा भेजी गई है।
    इस माँमले की मौक़े पर जाँच करने आये एनपीआरसी अशोक सिंह कैमरे के सामने बचते हुए नजर आये। वहीं ग्रामीणों की माने तो यह कोई आज नया मामला नही है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक धीरज शर्मा प्रतिदिन छात्र-छात्राओँ से पानी मंगवाते हे तथा उनके सामने ही स्कूल में शराब पीते हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top