Headline
Loading latest headlines...

मुस्लिम महिलाएं बोलीं, ‘हम बनाना चाहते हैं मोदी का मंदिर, पूरी करो हमारी मांग’

0
Translate Post:
  मुजफ्फरनगर।। जनपद में दर्जनों मुस्लिम महिलाओं ने डीएम आफिस पहुंच कर मोदी मन्दिर बनाने के लिए अनुमति प्रदान करने की मांग की है। मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए अनुमति प्रदान करने की मांग की है। मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि मोदी जी हम लोगों के लिये इतना कुछ कर रहे हैं हम उनका मन्दिर बनवाना चाहते हैं।
     मुस्लिम महिला रूबी गजनी ने बताया कि है नरेंद्र मोदी जी का जो मंदिर बना रहे हैं उस सिलसिले में डीएम को ज्ञापन देने आए थे, हम कृष्णापुरी में मंदिर बना रहे हैं, मोदी जी जो हमारे लिए इतना अच्छा अच्छा काम कर रहे हैं और दुनिया में मोदी जी को अवार्ड मिल रहे हैं। कुछ तो अच्छा काम किया होगा जो उन्हें अवार्ड मिल रहे हैं, इसलिए हम उनका मंदिर बना रहे हैं। हम सब मुस्लिम महिलाएं अपना पैसा इकट्ठा करके नरेंद्र मोदी जी का मंदिर बनवा रहे हैं।
     हम यह मैसेज देना चाह रहे हैं कि मुस्लिम महिलाएं मोदी जी के साथ हैं, उन्होंने अच्छे अच्छे काम किए हैं जिन लोगों के पास घर नहीं था उन्हें घर दिए हैं। लोगों के कच्चे मकानों को पक्के बनवाया है। जिनके पास सिलेंडर नहीं था उन्हें सिलेंडर दिए हैं और काफी सारी योजनाएं हैं जो मोदी जी ने मुस्लिम समाज के लिए की हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...