सगी बहनों ने SP से लगाई गुहार, बोली- साहब शौहरों ने ​दे दिया तलाक

0
Translate News:
अब दे रहे मारने की धमकी
   बागपत।। दहेज की खातिर दो बहनों को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने अपने-अपने शौहरों के खिलाफ एसपी से शिकायत की। महिलाओं ने कहा कि उनके शौहरों ने तलाक देने के बाद धमकी दी है कि अगर इसकी शिकायत थाने या कहीं और की तो जान से मार देंगे।
    एसपी कार्यालय पहुंचीं दो बहनों ने एसपी को बताया कि दोनों काठा गांव निवासी हैं। दो बहनों का निकाह सात अप्रैल 2018 को खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के दो सगे भाइयों के साथ हुआ था। बताया गया कि निकाह के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन उनको दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। उन पर एक-एक लाख रुपये और एक-एक बाइक लाने का दबाव बनाया जाने लगा था। असमर्थता जताने पर उनके साथ मारपीट कर ससुरालीजन नौ मार्च को मायके में छोड़ आए थे। रिश्तेदार व जिम्मेदार लोगों के समझाने के बाद दोनों बहन अपनी ससुराल चली गई थी। थोड़े दिन बाद उनको फिर दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। उनको दोबारा घर से निकाल दिया था।
    आरोप है कि तीन नवंबर को ससुरालीजनों ने मायके में आकर मारपीट की, बाद में उन दोनों के पतियों ने उनको तीन तलाक दे दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो उनके छोटे भाई को जान से मार दिया जाएगा। घटना की कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
    उधर, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि महिला थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी के मुताबिक समस्या सुनने के बाद मुकदमा दर्ज कराने की बात कही, तो दोनों बहनें बोली कि वे अपनी ससुराल जाना चाहती हैं, इसलिए दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई जाएगी। यदि उनके बीच सुलह-समझौता नहीं होता है तो आरोपित ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top