भाजपा नेता के बेटे के मेडिकल स्टोर से बरामद हुआ नशीली दवाओं का जखीरा

0
Translate News:
पांच हजार प्रतिबंधित इंजेक्शन और चार हजार टेबलेट
   शाहजहापुर।। केंद्र और प्रदेश में सरकार होने के दंभ में चूर भाजपा नेता गैरकानूनी काम भी धडल्ले से कर रहे हैं। शाहजहापुर के भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री के बेटे के मेडिकल स्टोर पर ड्रग कमिश्नर ने छापा मारा तो वहां से प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा मिला।
    टीम के साथ जीआरपी बरेली भी शामिल थी। टीम ने छापेमारी करते हुए करीब पांच हजार प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन व चार हजार टेबलेट बरामद किए। कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोपहर ड्रग कमीश्नर संजय कुमार ने टीम के साथ शिव मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यह मेडिकल स्टोर भाजपा के जिला महामंत्री के बेटे का है। मेडिकल स्टोर पर कई घंटे तक चली छापेमार कार्रवाई में प्रॉक्सीवन, एक्सोजेसिक, ऑक्सीटोन, जेक्सीवन प्लस, पेंटाजेसील आदि प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। जिन्हें लेकर टीम थाने पहुंची। 
    जहां पर इनकी गिनती की गई तो ये करीब पांच हजार नशीले इंजेक्शन व करीब चार हजार टेबलेट निकली। दुकान से पकड़ा गया राम सिंह मदनापुर थाने के गांव जौरा भूड़ का रहने वाला है। उसने बताया कि वह मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। मेडिकल स्टोर संचालक संजीव गुप्ता दुकान पर नहीं मिला। उसे छापे की सूचना मिली तो वह फरार हो गया। ड्रग कमिश्नर बरेली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top