लॉकडाउन का फायदा उठाकर पुलिसकर्मी पी रहे थे शराब, एसपी ने किया निलंबित

0
Translate News:
   लॉकडाउन का फायदा उठाकर दो पुलिसकर्मी टेंट हाउस में मजलिस लगाकर बैठे थे और शराब का जायका ले रहे थे कि तभी एसपी ने छापेमारी की और दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद निलंबित कर दिया गया है. 
    जानकारी के मुताबिक छपरा -मशरक मुख्य पथ पर मझवालिया गांव में बुधवार की रात नगरा के एएसआई जलेश्वर सिंह तथा चौकीदार संतोष कुमार मांझी को न/शे की हालत में एक बोतल श/राब के साथ गौरा पुलिस ने गिर/फ्तार कर लिया. इस दौरान उनके साथ मौजूद तीन लोग पुलिस को चकमा देकर फरा/र हो गये. इस संबंध में प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि गौरा ओपी अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें कहा गया है कि संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि पवन टेंट हाउस मझवलिया के पास चार पांच की संख्या में लोग श/राब बेच रहे हैं और पी रहे हैं.   जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वहां छा/पेमारी की. पुलिस को देखकर सभी भागने लगे. इसी बीच भाग रहे व्यक्तियों में दो व्यक्ति की पहचान नगरा ओपी के अरवां कोठी निवासी संतोष मांझी व नगरा ओपी में पदस्थापित पुअनि कोइलवर थाना के राजापुर निवासी जलेश्वर सिंह के रुप में हुई.
     पूछताछ के दौरान चौकीदार संतोष मांझी ने बताया कि हमको एसआई जलेश्वर सिंह पवन टेंट हाउस के पास बुलाये थे. जिसमें नगरा निवासी हामिद अंसारी व मझवलिया पवन टेंट हाउस के मालिक मनोज कुमार सिंह व प्रकाश साह शामिल थे. पुलिस ने पवन टेंट हाउस की तलाशी के दौरान एक बोतल अंग्रेजी श/राब बरामद हुई . गिरफ्तार एसआई व चौकिदार के ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद श/राब पी/ने की पुष्टि हुई. जिलो के एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि दोनों को निलंबित करने के बाद जेल भेज दिया गया है. यह काफी गंभीर मामला है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बिहार में शराबबंदी है और दूसरी तरफ दोनों पुलिसकर्मियों ने लॉकडाउन का भी उल्लंघन किया है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top