Headline
Loading latest headlines...

नर्सों से जमातियों ने की बदतमीजी, वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल करने की दे रहे थे धमकी

0
Translate Post:
     कोरोना संक्रमण के बीच स्वास्थ्यकर्मियों के साथ तबलीगी जमात के लोगों के द्वारा गलत व्यवहार के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में एक मामला बिहार के सहरसा जिले के सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भी आया है. अस्पताल में भर्ती 3 जमातियों के द्वारा इलाज कर रहे नर्सों के साथ बदतमीजी और अभद्र व्यवहार करने की बात सामने आई है. जिला अस्पताल की नर्सों ने आ/रोप लगाया है कि आइसोलेशन केंद्र में जमात के लोग वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की ध/मकी दे रहे हैं.
CHECK THIS OUT
     दरअसल यह मामला सोमवार का है जब सदर अस्पताल में जमातियों के द्वारा नर्सों के साथ बदसलूकी करने की बात सामने आई, जिसके बाद जमकर हं/गामा हुआ. सहरसा सदर अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि आइसोलेशन वार्ड में जमात के लोगों का इलाज कर रही नर्सों के द्वारा आ/रोप लगाया गया कि वह उनके साथ बदसलूकी करते हैं और उनके ऊपर अभद्र टिप्पणियां भी करते हैं.  
     उन्होंने कहा कि नर्सों के आरोप लगाने के बाद इस पूरे मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई. इसके बाद डीएसपी प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. नर्सों ने बताया कि वार्ड में भर्ती जमात के लोग उनकी तस्वीरें खींचकर मीडिया में वायरल करने की लगातार ध/मकियां दे रहे थे.
    पुलिस ने जांच के दौरान तीनों जमात के लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए और उन्हें चेताया कि अगर दोबारा उन लोगों ने इस तरीके की बदतमीजी की तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा. सदर अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि पुलिस के जांच के दौरान तीनों जमातियों ने अपनी भूल को स्वीकार किया और फिर दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही है. हालांकि, सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती तीनों जमात के लोगों का मंगलवार को कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन लोगों की छुट्टी कर दी गई है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)