Breaking News
Loading...

सुहागरात के बाद घर छोड़कर भागा दूल्हा, नई नवेली दुल्हन परेशान

0
Translate Post:
  हरदोई/उत्तर प्रदेश।। शादी के बाद सुहागरात मनाते ही एक दूल्हा नई नवेली दुल्हन को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। वही परेशान दुल्हन और परिजनों ने पुलिस से लापता दूल्हे को ढूंढने की गुहार लगाई है।
  जानकारी अनुसार यूपी के हरदोई जिले के सांडी थाना इलाके के एक गांव में शादी के दूसरे दिन से दूल्हा गायब हो गया। परिजनो का कहना है कि दूल्हा बिना बताए ही सुबह से ही कहीं चला गया और वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़कर गया है। वही दुल्हन को भी कुछ बताकर नहीं गया, परिवार के लोगों ने कई जगह पर दूल्हे की तलाश की, रिश्तेदारों से भी पता किया, लेकिन उसका कही कोई सुराग नहीं लगा। इस पर दूल्हे के छोटे भाई ने थाने में तहरीर दी है। 
  शिकायत में दूल्हे के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी 18 फरवरी को हुई थी। घर पर दुल्हन का स्वागत करने के साथ परंपरागत रस्में हुईं। घर में खुशी का माहौल था, अचानक सोमवार 20 फरवरी को दूल्हा सुबह से ही बिना बताए कहीं चला गया है। वही नाते रिश्तेदारी में खोजबीन करने के बाद भी उसका कही कोई पता नहीं चल सका है। दूल्हे के भाई के अनुसार, उसका कुछ पता नहीं चलने से नई नवेली भाभी समेत परिवार के सभी लोग खासे परेशान हैं। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

🏆 Latest Sports News

  • News load ho rahi hai...