भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बिछाएं पलक-पावड़े
Headline News
Loading...

Ads Area

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बिछाएं पलक-पावड़े

भाजपा विधानसभा प्रभारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  उदयपुर/राजस्थान।। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी के मेवाड़ की धरा पर प्रथम बार आगमन को लेकर भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दरअसल डबोक एयरपोर्ट पर वल्लभनगर भाजपा विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को सांवलियाजी की छवी भेंट कर एवं उपरना पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया। भाजपा पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सांसद जोशी की अगवानी व स्वागत को लेकर के सुबह से ही पलक-पावडे बिछा दिए। 
  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार डबोक एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर आते ही स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। वल्लभनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे ओर ढोल नंगाड़े लेकर प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े उत्साह के साथ नारे लगाते हुए खुशी जाहिर की। एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर के प्रदेशाध्यक्ष जोशी खुशी से गदगद हो गए।
 
  भाजपा विधानसभा प्रभारी झाला ने बताया की प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी राजसमंद में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां पर गर्मजोशी के साथ स्वागत के बाद सड़क मार्ग के द्वारा मावली के लोपड़ा गांव में बच्ची के परिवारजनों से मिलने एवं राजसमंद के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर भाजपा के समस्त जिला पदाधिकारी, समस्त मोर्चो के वर्तमान व पूर्व मंडल अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी, पंचायत समितियों के प्रधान व उपप्रधान, नगरपालिका चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद, पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच के साथ वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments