रेंजर Murder Case : माफिया के पूरे नेटवर्क तक पहुंची पुलिस, अब तक 5 आरोपी सलाखों के पीछे

0
Translate News:

 

रेंजर प्रतापसिंह चूंडावत हत्याकांड: अवैध खनन नेटवर्क पर पुलिस का कसता शिकंजा, जेसीबी-ट्रैक्टर मालिकों समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़ | रेंजर प्रतापसिंह चूंडावत को डंपर से कुचलकर मार डालने के चर्चित और दर्दनाक मामले में पुलिस ने अवैध खनन सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खनन नेटवर्क से जुड़े जेसीबी-ट्रैक्टर मालिकों, चालकों और मिट्टी भरवाने वाले मुख्य आरोपियों समेत 5 और लोगों को दबोच लिया है। वारदात में इस्तेमाल एक ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कुल गिरफ्तारियों की संख्या अब 6 हो गई है।

रेंजर को डंपर से कुचलने का मामला: माफिया के पूरे नेटवर्क तक पहुंची पुलिस, अब तक 6 आरोपी सलाखों के पीछे।

जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में गठित विशेष टीम (नेतृत्व: थानाधिकारी कैलाशचंद्र, मार्गदर्शन: एएसपी जयदेव सियाग व सीओ रामेश्वरलाल) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह है पूरा घटनाक्रम

घटना 21 सितंबर 2026 की रात की है। वनखंड सुक्कड़ (मोहनपुरा तलाई) के पास बड़े पैमाने पर अवैध खनन की सूचना मिलने पर रेंजर प्रतापसिंह चूंडावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर से अवैध खनन जारी था।

वन विभाग की टीम ने जब वाहनों को रोकने की कोशिश की, तो खनन माफिया से जुड़े लोगों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की कर सरकारी काम में रुकावट डाली। इसी बीच मिट्टी से भरा एक डंपर मौके से भागने लगा। रेंजर प्रतापसिंह ने अदम्य साहस दिखाते हुए डंपर का पीछा किया। घाटी वाले बालाजी मंदिर रोड पर जब उन्होंने डंपर को रोकना चाहा, तो बेखौफ चालक ने रेंजर के ऊपर ही डंपर चढ़ा दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद 22 सितंबर को वनरक्षक सुरेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।

25 सितंबर को हत्थे चढ़ा था मुख्य आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और 25 सितंबर को मुख्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा (22) को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया। कान्हा से पूछताछ के आधार पर अवैध खनन के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।

इन 5 नए आरोपियों की हुई गिरफ्तारी:

  1. प्रकाश धाकड़ (42) (निवासी: मोहनपुरा) – जेसीबी एवं ट्रैक्टर मालिक

  2. हरिश धाकड़ (19) (निवासी: मोहनपुरा) – जेसीबी चालक

  3. विक्रम मोग्या (18) (निवासी: पीथलवाड़ी खुर्द) – ट्रैक्टर चालक

  4. दिनेश मोग्या (34) (निवासी: पीथलवाड़ी खुर्द) – अवैध खनन कर मिट्टी भरवाने वाला

  5. नारायण मीणा (25) (निवासी: अखेपुर कालाखेत) – जेसीबी चालक

रिमांड पर लेकर होगी आगे की पूछताछ

पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार सभी 5 आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी जाएगी। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन के इस नेटवर्क में शामिल अन्य चेहरों और मददगारों की भी धरपकड़ जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top