हाल ही में रियलिटी शो ‘Rise and Fall Season 2’ (जिसे वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं) के दौरान पूर्व बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और रोडीज-स्प्लिट्सविला फेम शिवित तोमर के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई हो गई। हिंसा और शारीरिक हाथापाई के नियम उल्लंघन के कारण शिवित तोमर को शो से बेघर (Evict) भी कर दिया गया है।
शहजाद पूनावाला ने भी इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने संयम बनाए रखा क्योंकि उनके संस्कार उनके लिए मायने रखते हैं।
रियालिटी शो ‘Rise and Fall 2’ में हाथापाई: शहजाद पूनावाला के साथ धक्का-मुक्की के बाद कंटेस्टेंट शिवित तोमर शो से बाहर
नई दिल्ली : रियलिटी शो ‘Rise and Fall Season 2’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शो के दो कंटेस्टेंट्स—पूर्व बीजेपी नेता व पॉलिटिकल विश्लेषक शहजाद पूनावाला और रियलिटी शो फेम शिवित तोमर के बीच जमकर हाथापाई होती नजर आ रही है। बहस इतनी बढ़ गई कि शिवित ने पूनावाला को धक्का दे दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के दौरान पहले अभिनेत्री स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच राजनीतिक एवं वैचारिक मुद्दों को लेकर तीखी बहस हो रही थी।
नियम तोड़ने पर शिवित तोमर एलिमिनेट
शो के नियमों के तहत किसी भी तरह की शारीरिक हिंसा या हाथापाई की सख्त मनाही है। घटना के तुरंत बाद मेकर्स ने बड़ा एक्शन लेते हुए शिवित तोमर को शो से बाहर (Evict) कर दिया है।
शहजाद पूनावाला का बयान
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
वहीं दूसरी ओर, शिवित तोमर ने शो से बाहर होने के बाद अपने कदम का बचाव किया।

