जोधपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामला: आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
जोधपुर : डॉ.
परीक्षा में फेल करने की धमकी और अश्लील हरकतें
शिकायत के अनुसार, आरोपी प्रोफेसर पिछले कुछ महीनों से छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। छात्राओं का आरोप है कि आरोपी उन पर सोशल मीडिया पर चैट करने, साथ घूमने और दबाव बनाने का प्रयास करता था।
छात्रों के प्रदर्शन के बाद त्वरित बर्खास्तगी
मामला सामने आने के बाद शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में भारी हंगामा हुआ था और छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
मोबाइल चैट और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच
करवड़ थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आईटी एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सामने आई व्हाट्सएप चैट और डिजिटल साक्ष्यों से इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस कृत्य में कॉलेज के अन्य लोगों या प्रोफेसरों की कोई संलिप्तता या भूमिका थी या नहीं। पुलिस की इस पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद कई अन्य बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

