Chandigarh Crime : बेटे ने पुलिसकर्मी पिता को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार से खरीदा था कट्टा

0
Translate News:

प्रेमिका से शादी और पैसों की जिद में कलयुगी बेटे ने की हेड कांस्टेबल पिता की हत्या, चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की वारदात

चंडीगढ़ : शहर के सेक्टर-22 स्थित पुलिस सरकारी क्वार्टर में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ 19 वर्षीय बेटे अरमान ने अपने ही पिता, चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने अपनी मां पर भी जानलेवा हमला किया और बाद में पुलिस को गुमराह करने की नाकाम कोशिश की।

14 हजार का कट्टा, शादी की जिद और 10 लाख का विवाद... चंडीगढ़ में बेटे ने सो रहे पिता के सिर में मारी गोली!

शादी की जिद और पैसों का विवाद बनी वजह

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी अरमान अपनी प्रेमिका से जल्द शादी करना चाहता था। हालांकि, पिता नितिन का कहना था कि वह 21 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही उसकी शादी कराएंगे। इसके अलावा, अरमान ने नया कारोबार शुरू करने के लिए अपने पिता से 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे नितिन ने देने से साफ इनकार कर दिया था।

बताया जा रहा है कि अरमान पिछले करीब ढाई महीने से घर से अलग रह रहा था और वारदात से महज दो दिन पहले ही वापस सेक्टर-22 स्थित अपने घर लौटा था। दोनों परिवारों के बीच रिश्ते की जानकारी थी और युवती के परिवार की ओर से शादी का शगुन भी दिया जा चुका था।

तड़के 4:30 बजे सिर में मारी गोली, मां की भी घोटने की कोशिश की

शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे, जब नितिन सो रहे थे, तब अरमान ने देसी कट्टे से उनके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब उसकी मां मोनिका (जो चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई हैं) मौके पर पहुंचीं, तो अरमान ने उन पर भी पिस्तौल तान दी। हालांकि, दोबारा गोली नहीं चली, जिसके बाद आरोपी ने अपनी मां का गला दबाकर उन्हें मारने का प्रयास किया। मोनिका किसी तरह खुद को बचाकर छत पर भागीं और शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया।

पुलिस को सुनाई मनगढ़ंत कहानी, ऐसे खुला राज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में अरमान ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी गढ़ी कि कोई अज्ञात बाहरी युवक घर में घुसा था, जिसने उसके पिता को गोली मारी और फरार हो गया। हालांकि, पुलिस पूछताछ के दौरान उसके बयानों में लगातार विरोधाभास देखने को मिला। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हरिद्वार से 14 हजार रुपये में खरीदा था हथियार

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा हरिद्वार के एक व्यक्ति से 14,000 रुपये में खरीदा था। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और कारतूस बरामद कर लिए हैं।

आरोपी रिमांड पर, जांच जारी

मृतक नितिन चंडीगढ़ पुलिस की अकाउंट्स ब्रांच में तैनात थे। पुलिस ने मां मोनिका के बयान के आधार पर आरोपी बेटे अरमान के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि हथियार आपूर्ति करने वाले और साजिश में शामिल अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा सके।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top