Headline
Loading latest headlines...

भगवा चोला पहन कर चलाता था सेक्स रेकेट का धंधा, पुलिस के हत्थे चढ़ा

Translate Post:
  नई दिल्ली।। इच्छाधारी संत के नाम से मशहूर स्वामी भीमानंद उर्फ राजीव रंजन उर्फ शिवा द्विवेदी के रैकेट में 600 से ज्यादा हाई प्रोफाइल लड़कियां थीं। भीमानंद इन लड़कियों का इस्तेमाल अपने धंधे के लिए करता था और लड़कियां अपने करियर और पेशे के लिए बाबा के क्लाइंट्स का बिस्तर गर्म करती थीं। भीमानंद का असली चेहरा तब सामने आया जब सेक्स रैकेट में फंसने के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया।
   भगवा चोला पहनकर आस्था की आड़ में इच्छाधारी बाबा प्रवचन के बहाने लड़कियों को फंसाकर सेक्स रेकेट का धंधा चलाता था। उसके पास 2500 करोड़ की संपत्ति थी। बाबा का असली चेहरा रात में नजर आता था। वो रात को गेरुआ वस्त्र उतारकर जींस और फैशनेबल टीशर्ट पहनकर घूमता था। उसके हाथों में मोबाइल और महंगी कारों में घूमता था। वो रात के अंधेरे में जिस्मफरोशी का धंधा चलाता था। कुछ साल पहले दक्षिण दिल्ली में पुलिस ने जाल बिछाकर दो कारों को रोका। इसके साथ ही एक हाईप्रोफाइल रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इसमें आठ लोग पकड़े गए थे। जिनमें छह लड़कियां थीं और उन में से दो एयरहोस्टेस थीं। इन लड़कियों को भीमानंद के दो गुर्गे कुछ हाई प्रोफाइल लोगों के पास ले जा रहे थे।