45 सेकेंड के लिए बनी मिस यूनिवर्स, अब मिला पोर्न फिल्म ऑफर

Translate News:
     जिंदगी कब आसमां को छू जाये इसका तो शायद हीं किसी को अंदाजा हो। अक्सर आपने ऐसा होता हुआ कई बार देखा होगा। ठीक ऐसे ही एक चेहरे की बात कर रहे हैं हम। जिसे जानकर आपको भी खुशी होगी। हम बात कर रहे हैं मिस कोलंबिया अरियाडना गूटियारेज़ की जो महज 45 सेकेंड के लिए मिस यूनिवर्स का ताज पहनी और बन गई मिस यूनिवर्स। यही नहीं आपको एक बात और जानकर हैरानी होगी की उन्हें एक ऐसा अजीब ऑफर मिला है। जिसके लिए उन्‍हें मोटी रकम दिए जाने का वादा किया गया है। दरअसल, Vivid Entertainment की तरफ से मिस कोलंबिया को पोर्न फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला है।
कैसे हुआ यह इतेफाक़
   हाल ही में हुए मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में फिलीपींस की पिया अलोंजो के बदले होस्ट ने गलती से मिस कोलंबिया अरियाडना गूटियारेज़ का नाम अनाउंस कर दिया था, जिसके बाद यह उन्‍हें कुछ सेकेंड के लिए मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था।
    ऑस्‍ट्रेलियन वेबसाइट News.com.au की खबरों की माने तो कंपनी के हेड स्टीव हिर्स्च ने अरियाडना को खत लिखकर पोर्न फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है। उन्‍होंने कोलंबिया को खत लिखकर कहा कि 'मेरे विचार में नई मिस यूनिवर्स चुनने के दौरान आपके साथ हुए अनुभव का फायदा आप आर्थिक लाभ और शोहरत हासिल करने के लिए कर सकती हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स और मिस अमेरिका का टाइटल जीतने वालीं सुंदरियों के नाम याद कीजिए? ज्‍यादातर लोगों को केवल वेनेसा विलियम्‍स का नाम याद है, वो भी इस वजह से की साल 1984 में वेनेसा की न्‍यूड तस्‍वीर के सामने आने के बाद उनसे मिस अमेरिका का क्राउन वापस ले लिया गया था। आज वेनेसा कुशल एक्‍ट्रेस, सिंगर और लेखक हैं।'
   उन्‍होंने किम कार्दाशियन, पॉमेला एंडरसन सरीखीं हॉलीवुड की नामचीन हस्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने इन लोगों के सेक्‍स टेप्‍स को डिस्‍ट्रीब्‍यूट किया, जिससे उन्‍हें करियर में काफी फायदा मिला।
    बता दें कि गूटियारेज़ को पोर्न फिल्म में काम करने और Vivid Entertainment का प्रतिनिधित्‍व करने की एवज में एक मिलियन डॉलर से अधिक की रकम देने का प्रस्‍ताव रखा गया है। इसके अलावा स्टीव ने गूटियारेज़ को कंपनी की तरफ से पहला विविड गर्ल क्राउन पहनाने का वादा भी किया है।
   स्‍टीव ने गूटियारेज़ के लिए इस प्रस्‍ताव को एक 'सीरियस ऑफर' बताया और कहा कि वह उनके जवाब के इंतजार में हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top