जकार्ता में एक व्यक्ति ने अजीबोगरीब घटना को अंजाम दिया है। यहां एक शादीशुदा व्यक्ति ने उस शख्स का लिंग काट डाला जिसके बारे में यह कहा जा रहा है कि उसने इस व्यक्ति की पत्नी से रेप किया था। उसके बाद व्यक्ति ने डिनर में लिंग को पकाकर खाया।
यह घटना लैंपुंग में तब हुई जब सुहाग रात के दिन 30 वर्षीय रुडी ईफेंडी को पता चला कि उसकी पत्नी वर्जिन नहीं है। तो उसने अपनी पत्नी से उसके कौमार्य भंग होने पर सफाई मांगी। उसकी पत्नी नूरिया ने बताया कि वह शादी से पहले रेप का शिकार हुई थी जिस व्यक्ति के साथ वह डेट पर गई थी।ईफेंडी ने पत्नी को उस रेपिस्ट शख्स को फोन पर उसे बुलाने को कहा। जैसे ही कथित तौर पर वह रेपिस्ट व्यक्ति नूरिया से मिलने पहुंचा। ईफेंडी ने उसे छुरा घोंपकर मार डाला। इसके बाद उसने आग के हवाले कर दिया। ऐसा करने से पहले उसने उस व्यक्ति की पेनिस यानी लिंग (गुप्तांग) को काट डाला।
वेबसाइट के मुताबिक ईफेंडी ने पत्रकारों को बताया कि ऐसा करके वह अपने दिल के दर्द को कम करना चाहता था। इसलिए उसने ऐसा किया। ईफेंडी ने इसके बाद अपनी 20 वर्षीय पत्नी को रेपिस्ट के लिंग को पकाने का आदेश दिया। साथ ही उसने अपनी पत्नी को भी साथ बिठाते हुए खाने के लिए जोर दिया।

