37 साल का हुआ ईमेल, इस भारतीय ने बनाया था

Translate News:
    ईमेल आज 37 साल का हो गया, लेकिन बहुत ही कम लोगों को यह पता होगा कि तेजी से संदेश पहुंचाने की इस प्रणाली का अविष्कार भारतीय अमेरिकी वीए शिवा अय्यदुरई ने किया था। लेकिन इसमें दिलचस्प बात ये है उस समय अय्यदुरई की उम्र महज 14 साल थी।
    वर्ष 1978 में अय्यदुरई ने कंप्यूटर प्रोग्राम तैयार किया जिसे उन्होंने "ईमेल" कहा। इसमें इनबॉक्स, आउटबॉक्स, फोल्डर्स, मेमो, अटैचमेंट्स आदि जैसे कई सारे फीचर थे और आज भी ये फीचर हर ईमेल सिस्टम के हिस्से हैं। 30 अगस्त 1982 को अय्यदुरई को अमेरिकी सरकार ने आधिकारिक रूप से ईमेल की खोज करने वाले के रूप में मान्यता दी और 1978 की उनकी खोज के लिए पहला अमेरिकी कापीराइट दिया। उस समय सॉफ्टवेयर खोज की सुरक्षा के लिए कापीराइट एकमात्र तरीका था।
    हफिंगटन पोस्ट के अनुसार एर्पानेट, एमआईटी या सेना जैसे बड़े संस्थानों ने भी इस प्रकार की प्रणाली तैयार करने से हाथ खड़े कर दिए थे। लेकिन भारतीय मूल के इस अमरीकी छात्र ने इसे संभव कर दिखाया।
    अय्यदुरई का जन्म मुंबई में एक तमिल परिवार में हुआ था। सात वर्ष की आयु में वो अपने परिवार के साथ अमेरिका चले गए। यहां 14 वर्ष की आयु में उन्होंने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के अध्ययन के लिये न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के कोरैंट इंस्टीट्यूट ऑफ मैथेमैटिकल साइसेंज में विशेष "समर" कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
    इसके बाद स्नातक के लिए न्यूजर्सी सिथत लिविंगस्टन हाई स्कूल गए। हाई स्कूल में पढ़ाई करने के साथ उन्होंने न्यू जर्सी में यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसीन एंड डेनटिस्ट्री में रिसर्च फेलो के रूप में काम भी किया।
   इसे अधिक से अधिक शेयर कीजिये मित्रों, ताकि हर भारत वासी तक पहुचाया जा सके, पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए आपका तह दिल से धन्यवाद. वन्दे मातरम्
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top