जलती इमारत के बीच इस महिला SHO ने बचाई पूरे परिवार की जान...!!!

Translate News:
सैल्यूट ऐसी क्षत्राणी को !!
   जोधपुर।। बुधवार देर रात 2.30 बजे एक तीनमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर की दुकानों में आग लग गई। इस दौरान एसएचओ पुष्पा कंवर ने जान की परवाह न कर वहां रह रहे पूरे परिवार को बचाया।
आग में ध्वस्त हो गई बिल्डिंग
    जूतों की दुकान में लगी आग ने पास में गारमेंट की दुकान, फिर ऊपर बने मकान और फिर पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। बिल्डिंग की ऊपरी दो मंजिलों पर देवेंद्र सिंघवी अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ रहते हैं। ग्राउंडफ्लोर पर उनके भाई विजयराज की जूतों और अशोक की गारमेंट की दुकान थी।
     सदर बाजार एसएचओ पुष्पाकंवर ने आग में फंसे मकान मालिक के भतीजों अभिषेक व प्रशांत ने सबको सुरक्षित बाहर निकाला। आग की वजह से पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। आग इतनी भीषण थी कि एक दर्जन दमकलों ने बिल्डिंग ध्वस्त होने के बाद आग पर काबू पाया।
एसएचओ ने लीड किया ऑपरेशन
- सदर थानाधिकारी (ट्रेनिंग) पुष्पाकंवर मौके पर तत्काल पहुंचीं।
- घर में गैस की टंकियां देख बाहर फिंकवाया, आग की भीषणता देखकर पास की इमारतें खाली करवाया।
- वे तड़के 4:30 बजे से गुरुवार शाम 4:30 बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही।
लगा जिंदा जल जाएंगे, कॉल के 5 मिनट में देवदूत बन आए और हमें बचा लिया
    रात 10:30 बजे हम सोए थे। छोटे बेटे ने देखा और चिल्लाया, घर में आग लग गई है। पत्नी, दोनों बेटों और मेरे होश उड़ गए। फोन पर पुलिस व दमकल को सूचना दी। जाटाबास निवासी दो भतीजों प्रशांत व अभिषेक को कॉल किया।
   वे 5 मिनट में ही आ गए। लकड़ी का पट्टा हमारे घर की खिड़की में लगाया गया। इससे होकर हमारा परिवार पड़ोस की बिल्डिंग से सुरक्षित निकाला।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top