खबर के अनुसार, सराय निवासी अभय कुमार ने बताया कि गत एक सप्ताह पहले उसे जबरन उठाकर मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मनोहर पट्टी गांव में उसकी शादी की गई थी। उसने लड़की का मुंह तक नहीं देखा था। दुल्हन पक्ष वालों ने शादी के पहले कुछ भी नहीं बताया। जब दुल्हन सराय पहुंची तो पता चला कि वह गर्भवती है। शादी के ठीक सात दिन बाद दुल्हन ने एक लड़के को जन्म दिया।
अभय के अनुसार दुल्हन पक्ष वाले उसके परिवार को बार-बार धमकी देकर दुल्हन को रखने की बात कर रहे हैं। धमकी के डर से अभय और उसका परिवार अब तक तो किसी तरह दुल्हन को रखे हुए है, लेकिन अब वह भी अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित है। वहीं, ससुराल वालों के निर्णय को सुन कर दुल्हन की जुबान खामोश होती जा रही है। उसका कथित प्रेमी बाबू साहब राय पहले ही धोखा देकर भाग चुका है।
