राम मंदिर बनवाने लाखों मुसलमान सड़क पर उतरेंगे - इंद्रेश कुमार

Translate News:
     राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से एक बार फिर अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनवाने का दावा किया गया है। लेकिन इस बार संघ के इसे दावे में एक 'खास' बात नजर आई है। संघ को लगता है कि राम मंदिर बनवाने के उसके 'आंदोलन' में एक ऐसा समय आएगा जब मुसलमान भी इसके लिए सड़कों पर उतर आएंगे। हालांकि अभी भी संघ राम मंदिर के निर्माण को लेकर कोई समय सीमा बताने से इनकार ही कर रहा है।
     आरएसएस की तरफ से ये दावा संगठन के सीनियर नेता इंद्रेश कुमार ने किया है। बताते चलें कि इंद्रेश कुमार आरएसएस की मुस्लिम इकाई 'राष्ट्रीय मुस्लिम मंच' के संरक्षक भी हैं। संघ नेता ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। लेकिन उन्होंने इसके लिए समयसीमा बताने से इनकार कर दिया।
     इंद्रेश कुमार ने कहा कि यह शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए। मुसलमानों और ईसाइयों को भी इसके निर्माण में शामिल चाहिए। इंद्रेश कुमार ने कहा, 'मैं संकल्प लेता हूं कि मंदिर का निर्माण होगा। लेकिन यदि आप मुझसे तारीख पूछेंगे तो कोई अपनी मौत की तारीख भी नहीं जानता।'
     इंद्रेश कुमार ने आगे कहा, 'लेकिन चीजें शांतिपूर्ण तरीके से होनी चाहिए। मैं आपको बता दूं कि (राम) मंदिर के निर्माण के लिए हजारों, लाखों मुसलमान सड़कों पर आएंगे। ईसाई भी इस काम में शामिल होंगे। सिर्फ यही नहीं, सभी दलों के लोग हमारे साथ जुड़ेंगे।' कुमार एक किताब के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे जहां कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।





Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top