यहाँ मुसलमान पहले करते हैं हनुमान की पूजा फिर जाते हैं मजार पर

Translate News:
हनुमान जी के झंडे की पूजा करते हिन्दू-मुसलमान। पूजा की थाली लिए मुसलमान
    राजगढ़।। एक तरफ जहां देश में असहिष्णुता के मुद्दे पर हंगामा मचा है। वहीं मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में कौमी एकता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है।
      राजगढ़ जिला मुख्यालय पर यहां के निवासी 35 साल से गुड़ी पड़वा की पूर्व संध्या पर साम्प्रदायिक सद्भाव की अनूठी परपंरा को निभाते आ रहे हैं। गुड़ी पड़वा की पूर्व संध्या पर नगर के मुस्लिम भाइयों के साथ सभी समाजों के लोग बाबा बतख शाहनी की मजार पर से नगर में अमन शांति की दुआ करने के लिए हनुमान जी के झंडे की पूजा-पाठ कर मजार से मंदिर पर ले जाकर चढ़ाते है जो वर्ष भर फहराता है।
     इतना ही नहीं बाबा बतख शाहनी के उर्स के समय मंदिर से पूजा पाठ कर चादर लाई जाती है जो मजार पर चढ़ाई जाती है। पिछले 35 साल पहले नगर के रामसिंह प्रहरी जी ने अपने पांच हिन्दू मुस्लिम साथियों के साथ इसकी शुरुआत की थी जिसमें धीरे-धीरे लोग जुड़ते गए। अब यह परंम्परा एक उत्सव के रूप मे मनाई जाने लगी है। नगर के राशीद जमील के मुताबिक ऐसा करने से कैसे भी हालातों में नगर का साम्प्रदायिकता सद्भाव कभी नहीं बिगड़ा है।
      नगर में हिन्दू मुस्लिम का भाई-चारा हमेशा कायम रहता है। यहां हमेशा कौमी एकता की दुआ मांगी जाती है। गुरुवार नगर में इसका आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर तरुण कुमार, एसपी आरएस चौबे सहित हिन्दू और मुस्लिम शामिल हुए।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top