बुर्के में भाग रहे IS आतंकी को पकड़ा, हंसी उड़ा फोटो शेयर किया

Translate News:
     मिस्र।। पूरी दुनिया में आतंक का पर्याय बन चुके आईएस आतंकी संगठन के एक आतंकी को खुद को बचाने के लिए बुर्के का सहारा लेना पड़ा। हालांकि आतंकी बुर्के में भी खुद को छिपाकर भाग नहीं सका और मिस्र के आर्मी ने सिनाई से उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसका मजाक बनाते हुए आतंकी के बुर्का पहने तस्वीर खींच कर ट्वीटर पर शेयर कर दी।
     बुर्के में छिपा जेहादी को काहिरा से दो सौ मील उत्तर-पूर्व के तटीय अल-अरिश से गिरफ्तार किया। आतंकी बुर्के में छिपकर सिनाई से बाहर भागने की कोशिश कर रहा रहा था। उसे यकीन था कि वो इस तरह खुद को पुलिस से बचाकर इस शहर से बाहर निकल सकता है।
     आतंकी को पकड़ने के बाद जिहाद थ्रेट मॉनिटर ग्रुप ने ट्वीटर पर उसके साथ हंसते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा है मिस्र के सैनिक एक औरत के साथ, अल-अरिश से गिरफ्तार किया गया। 2013 में आईएसआईएस से जुड़े चरमपंथियों ने सिनाई में एक खूनी विद्रोह में सैनिकों और सैकड़ों पुलिसकर्मियों को मार डाला था।
    विदेश विभाग ने यात्रियों को उत्तरी सिनाई में यात्रा करने से मना कर दिया। क्योंकि जेहादी सरकारी इमारतों और फोर्स पर लगातार बम से हमला कर रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में सिनाई प्रायद्वीप में आईएसआईएस ने रूस के विमान पर हमला किया जिसमें 224 लोगों की मौत हो गई थी।

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top