Headline
Loading latest headlines...

सीएम रावत ने पीएम मोदी को चेताया, कहा- चींटी भी कभी-कभी हाथी को परेशान कर देती है

Translate Post:
    नई दिल्ली।। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को निशाना बनाते हुए मंगलवार को कहा कि कभी-कभी चींटी भी हाथी को धूल चटा देती है। रावत ने यह बात स्टिंग सीडी मामले में सीबीआई के समक्ष उपस्थित होने के कुछ घंटे बाद कही।
     रावत ने यहां अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम यहां प्रधानमंत्री मोदी जी या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ लड़ने के लिए नहीं हैं लेकिन अगर वे हमें परेशान करते रहे तो उन्हें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि चींटी भी हाथी को परेशान कर सकती है।’ रावत ने इस बात पर जोर दिया कि वह केंद्र के साथ टकराव नहीं चाहते हैं क्योंकि वह अपने राज्य के विकास को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उनके खिलाफ सीबीआई जांच कराकर उस चीज को हासिल करने का प्रयास कर रही है जो वह ऐसे हासिल नहीं कर पा रही है।