Headline
Loading latest headlines...

इस भारतीय ने बनाया 3D जेब्रा क्रॉसिंग; देखकर आप भी रह जायेंगे हैरान

Translate Post:
     26 साल के शिवराम कृष्णा यूं तो मेकेनिकल इन्जीनियर हैं, लेकिन आजकल चर्चा में हैं, अपनी डिजायनिंग की वजह से। जी हां, शिवराम ने ऐसे थ्रीडी डिजायन्स बनाए हैं, जिसे देखकर आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे।
    डेली मेल की इस रिपोर्ट के मुताबिक, अपने थ्रीडी जेब्रा क्रॉसिंग वाले डिजायन से शिवराम इन दिनों वाहवाही बटोर रहे हैं।
ये रहा थ्रीडी जेब्रा क्रॉसिंग।

    पिछले दिनों भारत सरकार ने कहा था कि देश में सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए थ्रीडी जेब्रा क्रॉसिंग बनाने पर विचार किया जा रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि पारंपरिक स्पीड ब्रेकर्स की तुलना में थ्रीडी जेब्रा क्रॉसिंग से दुर्घटनाएं कम होंगी।

    थ्रीडी जेब्रा क्रॉसिंग के अलावा भी शिवराम ने थ्रीडी स्विमिंग पूल, थ्रीडी सीढि़यां बनाकर लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

ये रहे शिवराम द्वारा बनाए गए कुछ अन्य थ्रीडी डिजायन्स।