टॉपर स्कैम : नई लिस्ट जारी, 2 मुस्लिम छात्राओ ने बाजीमारी

Translate News:
   बिहार इंटरमीडिएट टॉपर रूबी राय के गिरफ़्तारी के बाद टॉपरों की नई लिस्ट के टाॅप 4 में 2 मुस्लिम छात्रा। 
1-कीर्ति भर्ती
2-खुशबु कुमारी
3-तय्यबा परवीन
4-तसनीम जहाँ
     सभी छात्राएं काबिले तारीफ हैं परंतु तय्यबा परवीन के लिए ये उपलब्धि खास इसलिए है कि वो एक टेलर की सुपुत्री हैं और काफी जद्दोजहद से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है , बिहार के सहरसा ज़िले की रहने वाली तय्यबा परवीन के लिए उस वक़्त ख़ुशी का मौक़ा आया जब उन्होंने इंटरमीडिएट इम्तेहान में चौथा स्थान हासिल किया था परंतु टाॅपर के गिरफ़्तारी के बाद टॉपरों की लिस्ट में वो तीसरे स्थान पर आ गई है, वो एक टेलर की बेटी हैं और आईएएस बनना चाहती हैं . 28 मई को जारी हुए बिहार बोर्ड के नतीजे आने के बाद से ही उनके गाँव बस्ती में एक जश्न का माहौल है. तय्यबा की माँ की ख़ुशी का जहां कोई ठिकाना नहीं है वहीँ उनके पिता काम के सिलसिले में बाहर हैं.
    गाँव के सारे लोग उनको बधाई देने आ रहे हैं और वो चाहती हैं कि उनको आईएएस की उपाधि मिले. उनके स्कूल DC कॉलेज के प्रिंसिपल ने उन्हें बधाई दी.
   तय्यबा बहन को हमारी तरफ से ढेर सारी बधाइयाँ और उनकी उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top