हाथ ना होते हुए भी बना डाली 300 पेंटिंग्स

Translate News:
      कोई अपाहिज होकर अपने हालात पर रोता है तो कोई हौसला रख कुछ कर दिखाने की ठान लेता है। जो लोग बेहतरीन पेंटिंग करते है उनके हाथों में जादू माना जाता है लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो बिना हाथों के भी अपनी पेंटिंग में जान फूंक देता है। हम कोई मजाक नहीं कर रहे बल्कि एक ऐसे शख्स की बात कर रहे है जिसने बिना हाथ होते हुए भी 300 पेंटिंग बना ड़ाली है। इसका नाम धवल खतरी है जिसके हौसले सचमुच काबिले तारीफ है। धवल ने 14 साल की उम्र में ही अपने दोनों हाथ एक हादसे में गवा दिए थे। जिसकी वजह से उन्हें स्कूल भी छोड़ना पड़ गया था लेकिन ये हादसा धवल के हौसलों को कम नहीं कर पाया। उसके अंदर जिंदगी में आगे बढ़ने की उम्मीद थी।
      बाद में धवल ने अपनी पढ़ाई पूरी की और गिटार बजाना भी सिखा। इसी के साथ अपने सबसे बड़े शौक को भी जिंदा रखा, उस दौरान उन्होंने अपने कटे हाथों से पेंटिंग बनाना भी सिखा। धवल में आत्मविश्वास की जरा सी भी कमी नहीं थी, शायद इसकी वजह से उनकी पेंटिंग्स काफी डिमांड में भी आई। धवल ने बॉलीवुड हस्तियों से लेकर देश-विदेश की कई महान हस्तियों की तस्वीरें बनाई। जिसमें सलमान खान, सचिन तेंदुलकर और नरेंद्र मोदी जैसे नाम शामिल है।
इस हादसे में कट गए थे हाथ…
   धवल ने अपने हादसे के बारे में बताया कि वो एक बार छत पर पतंग उड़ा रहे थे, इस दौरान उनके हाथ हाई पावर तार में लग गया। इस तारों से उन्हें इतना तेज इलेक्ट्रीक शॉक लगा कि वो छत से नीचे गिर पड़े। इस हादसे में इन्होंने अपने हाथ गवा दिए। इस हादसे के बाद धवल के माता-पिता ने भी उनका बहुत साथ दिया। आपको बता दें कि धवल अब तक 300 से ज्यादा पेंटिंग्स बना चुके है। उन्होंने अपने पेंटिंग की एक वेबसाइट लॉन्च की है जिसमें उन्हें विदेश से भी पेंटिंग के ऑर्डर मिलते है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top