8 महिलाओं समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

महिला नक्सलियों के साथ लीडरों द्वारा शारीरिक शोषण का खुलासा होने पर आज बस्तर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया 
   जगदलपुर।। एक लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत 8 महिला एवं 2 पुरूष नक्सलियों ने आन्ध्रप्रदेश के नक्सली कमांडरों द्वारा छत्तीसगढ़ के आदिवासी सदस्यों के साथ बरते जा रहे भेदभाव, पुलिस द्वारा लगातार दबाव बनाये जाने, परिवारिक जीवन यापन करने के उदे्श्य तथा पूर्व समर्पित महिला नक्सलियों के साथ लीडरों द्वारा शारीरिक शोषण का खुलासा होने पर आज बस्तर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बस्तर एएसपी विजय पांडेय ने बताया कि एलजीएस सदस्य महिला असंती कश्यप, केएएमएस सदस्य मनीषा मरकाम, रेखा मडक़ामी, सोनादयी यादव, कु. आयते मडक़ामी, जब्बो पोडिय़ामी, हिड़मे पोडिय़ामी, सनको पोडिय़ामी तथा दो पुरूष नक्सली भीमा मडक़ामी व हड़मा मडक़ामी ने आज बस्तर आईजी एसआरपी कल्लूरी, कलेक्टर अमिट कटारिया एवं एसपी आरएन दाश के समक्ष सरेंडर किया है। उन्होंने बताया कि समर्पित नक्सली विभिन्न नक्सली वारदातों में संलिप्त रहे हैं। समर्पित नक्सलियों को दस-दस हजार की सहायता राशि के साथ ही शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं मुहैया करवायी जाएंगी।




#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top