वैशाली के विशुन राय कॉलेज के इस प्राचार्य का कच्चा चिट्ठा खुलने लगा है। पुलिस को दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि उसने भूमि खरीद और हेराफेरी से करोड़ों कमाए। अब आर्थिक अपराध इकाई इसकी जांच करेगी।
मजदूर थे बच्चा के पिता, अब करोड़पति है परिवार
पुलिस सूत्रों के अनुसार वैशाली के भगवानपुर में गल्ले की दुकान पर मजदूरी करने वाले राजदेव राय और उसके बेटे बच्चा ने अमीर बनने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए। वैशाली गई एसआइटी टीम को इलाके के कुछ पुराने लोगों ने अपनी जमीन से जुड़े कई दस्तावेज दिखाए।
इन दस्तावेजों को दिखाकर लोगों ने बताया कि कैसे फर्जी दस्तावेज बनाकर और डरा-धमकाकर बच्चा और उसके पिता राजदेव राय ने उनकी जमीन कब्जा ली। कुछ तो ऐसे कागज मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि जमीन किसी और के नाम से है, कब्जा बच्चा का है।
प्राथमिक जांच में सबूत मिलने के बाद अब एसआइटी के प्रमुख पटना के एसएसपी मनु महाराज ने भूमि संबंधी घपले की जांच के लिए आर्थिक अपराध इकाई से मदद लेने का प्रस्ताव तैयार किया है। पुलिस मुख्यालय ने इसकी पुष्टि की है कि आर्थिक अपराध ईकाई की जांच की तैयारी की जा रही है।
एसआइटी टीम को जिन लोगों ने दी लिखित शिकायत
1. गिरिजा देवी
आरोप : साठ लाख रुपये मूल्य की डेढ़ क_ा जमीन पर कब्जा
2. श्रीकांत साहू
आरोप : पैतृक संपत्ति एक एकड़ तीस डिसमिल जमीन पर कब्जा
3. प्रमोद कुमार गुप्ता
आरोप : नौकरी देने के नाम पर पुश्तैनी जमीन पर कब्जा। जमीन वापस करने के नाम पर गोली मारने की धमकी
4. सीताराम चौधरी
आरोप : बच्चा राय ने जमीन पर कब्जा किया। डीएम की कोर्ट में मामला लंबित।
विशुन राय कॉलेज की मान्यता खत्म, बच्चा के घर पर छापे
रिजल्ट घोटाला मामले में बड़ी करते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विवादित विशुन राय कॉलेज की मान्यता रद कर दी है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पिछले दिनों रिजल्ट घोटाला के सामने आने पर इस कॉलेज की मान्यता निलंबित कर दी थी। इस बीच खबर है कि बोर्ड ने बच्चा राय द्वारा संचालित चार और कॉलेजों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। लिच्छवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में डीएम-एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की सूचना है। यहां से एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है।
उधर पुलिस हिरासत में बंद घोटाले के मुख्य आरोपी और इस कॉलेज के प्रिंसिपल
बच्चा राय के वैशाली के भगवानपुर थाने के कीरतपुर गांव स्थित घर से पटना
एसआईटी की टीम ने 20 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी और 1 लाख 32 हजार रुपये
नगद बरामद किए हैं। इसके साथ ही छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी बरामद
किए गए हैं।
एसआइटी की टीम ने बताया कि बीस लाख के सोने के गहने और दो हीरे के जेवरात के साथ ही 1 लाख 68 लाख नगद रूपए बरामद किये गए हैं। एसआइटी के साथ स्थानीय पुलिस भी छापेमारी में सहयोग कर रही है।
एसआइटी की टीम ने बताया कि बीस लाख के सोने के गहने और दो हीरे के जेवरात के साथ ही 1 लाख 68 लाख नगद रूपए बरामद किये गए हैं। एसआइटी के साथ स्थानीय पुलिस भी छापेमारी में सहयोग कर रही है।
