दिल्ली की जनता इन दिनों पानी की किल्लत से परेशान है.आज बीजेपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के सामने धरना प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता केजरीवाल के घर के बाहर इकट्ठा हुए, बीजेपी का आरोप है कि राजधानी में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की भारी किल्लत हो गई है. Kherki में पानी आये लगभग 20 दिन हो गए है.केजरीवाल सरकार को डेड साल हो गया है लेकिन केजरीवाल सरकार अब तक अपना वादा पूरा नहीं कर पायी है.केजरीवाल सरकार ने वादा किया था की वो दिल्ली निवासियों को फ्री में पानी देंगे पर आज तक इस पर अमल नहीं किया गया.आज दिल्ली में ये हालात है की दिल्ली के लोग एक एक बूँद को तरस रहे है.
Kherki, खानपुर, आया नगर, संगम विहार ये वो इलाके है जहा सबसे ज्यादा पानी की किल्लत है, यहा के लोगो का कहना है की इन्होने ईमेल किया, शिकायत भी दर्ज करायी, दिल्ली जल बोर्ड में भी गए पर दिल्ली जल बोर्ड वाले तो ऐसे जाता रहे थे जैसे वो इस मुसीबत के बारे में जानते ही नहीं है. संगम विहार और खानपुर तो वो इलाके है है झा एक महीने से पानी की किल्लत है.
जनता पानी की कमी से जूझ रही है लेकिन दिल्ली सरकार की तरफ से जनता को किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है. केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता की परेशानियों को लेकर गंभीर नहीं है और वो पंजाब और गोवा में चुनाव की तैयारियों में जुटी है.केजरीवाल सरकार जमीन पर काम नहीं कर रही और प्रचार प्रसार में करोड़ों रुपए खर्च करके अपनी छवि सुधारने में लगी है.
