'लव जिहाद' से लड़ने के लिए VHP की दुर्गा वाहिनी ने उठाया हथियार

Translate News:

    वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन क्षेत्र स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में इन दिनों विश्व हिंदू परिषद (VHP) की महिला यूनिट 'दुर्गा वाहिनी' महिलाओं को जूडो-कराटे और हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रही है. वीएचपी कार्यकर्ताओं की मानें, तो इस तरह की ट्रेनिंग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ 'लव जिहाद' जैसी घटनाओं से निपटने में मदद करेगी.
     कैम्प में महिलाओं को शारीरिक मजबूती, जूडो-कराटे , बंदूक चलाने और निशानेबाजी की पूरी ट्रेनिंग दी जा रही है. जिससे ये न सिर्फ अपनी, बल्कि अपने साथ की महिलाओं की भी रक्षा कर सकेंगी. 'दुर्गा वाहिनी' का दावा है कि इस ट्रेनिंग के बाद ये महिलाएं 'लव जिहादियों' से निपटने में पूरी तरह से तैयार होंगी.
समाज की कुरीतियों में लव जिहाद प्रमुख मुद्दा
      काशी महानगर के विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी ने बताया कि वीएचपी के तहत दुर्गा वाहिनी की बहनों को शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा दी जा रही है. समाज में तमाम कुरीतियां हैं, जिसमें लव जिहाद प्रमुख मुद्दा है. वहीं, वीएचपी कार्यकर्ता राकेश रंजन त्रिपाठी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से महिलाओं के प्रति असुरक्षा की भावना ज्यादा बढ़ी है. इन कुरीतियों से लड़ने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर होना होगा. इसलिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top