पहले मगरमच्छ को मारा फिर डीजे पर उसकी शव यात्रा निकली

Translate News:
   मोकामा।। जिले के खुसरुपुर प्रखण्ड में अजब नजारा देखने को मिला। यहां दहशतजदा ग्रामीणों ने पहले एक मगरमच्छ को मारा और बाद में उसकी शव यात्रा निकाली। और तो और शव यात्रा में डीजे भी बजा और मगरमच्छ का अंतिम संस्कार भी किया गया।
    बरसात के पानी में बहकर आए मगरमच्छ को लोगों ने पहले तो मार डाला बाद में अंतिम संस्कार भी किया। डीजे की धुनपर शवयात्रा में शामिल लोगों ने गंगा नदी किनारे मगरमच्छ का अंतिम संस्कार किया। 
    जानकारी के मुताबिक खुसरुपुर प्रखंड के मोसिमपुर गांव में बुधवार को एक मगरमच्छ भटक कर आ गया था। ग्रामीणों की मानें तो गंगा नदी से चलकर मगरमच्छ मोसिमपुर गांव आ गया था। बताया जा रहा है कि मगरमच्‍छ ने एक कुत्‍ते को खा लिया और एक बच्‍चे को भी मगरमच्छ ने झपटने की कोशिश की थी।
तीन दिन से गांव में फैला था डर :
     मगरमच्छ तीन दिन से गांव में था और वन विभाग के अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे थे। तीसरे दिन जब मगरमच्छ आक्रामक हो गया तो गांव वालों ने उसे मार दिया। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार रात में स्थानीय लोगों ने गोली मारकर मगरमच्छ की हत्या कर दी।
     सहमे लोगों ने मगरमच्छ के बस्ती में आने की जानकारी प्रशासन को दी थी। सुबह में खुसरुपुर प्रखंड के अधिकारी जब तक कोई कार्रवाई करते तब तक मगरमच्छ मारा जा चुका था। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार रात में स्थानीय लोगों ने गोली मारकर मगरमच्छ की हत्या कर दी।
हमने नहीं मारा :
    वहीं गांव के लोग मगरमच्छ को मारने से इंकार कर रहे हैं। स्थानीय लोग मारना तो दूर मगरमच्छ के मारे जाने की जानकारी होने तक से इंकार कर रहे हैं। बता दें कि सावन माह में हजारों लोग गंगा में स्‍नान को जाते हैं। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top