Headline
Loading latest headlines...

जब इमरजेंसी वार्ड में कुछ लड़के अचानक घुसे और बोले, प्लीज डॉक्टर साहब हमारी माँ को बचा लो

Translate Post:
खून से लथपथ 'मां' को रेहड़ी पर लाद लाए लड़के, पसीजा डॉक्टर का दिल   
    धौलपुर।। जिले में बीती रात एक घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आधी रात को कुछ लड़के अचानक घुसे और बोले, प्लीज डॉक्टर साहब बाहर चलिए मां का दर्द से बुरा हाल है। वो काफी देर से तड़प रही है। अगर उसका वक्त पर इलाज नहीं हुआ तो वो मर जाएगी।
     युवाओं की बात सुनकर डॉक्टर भागते हुए बाहर आया और पूछा कहां है आपकी मां। एक ठेले पर खून से लथपथ पड़ी गाय को दिखाते हुए लड़के बोले, यही हमारी मां है और इसका इलाज करिए।
     डॉक्टर ने कहा ये जानवरों का अस्पताल नहीं है। ये इंसानों का अस्पताल है और गाय का यहां इलाज नहीं हो सकता है। लड़कों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन लगाया और कहा कि क्या फर्स्ट एड भी नहीं हो सकता है। इसके बाद डॉक्टर ने गाय का प्राथमिक उपचार किया।
ये है पूरा मामला
    दरअसल धौलपुर में रात को लगभग 11 बजे एक ट्रक ने गाय को टक्कर मारी और फरार हो गया। गाय को काफी चोट लगी और मुंह से खून बहने लगा। लड़कों ने पहले तो पशु चिकित्सक को फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठने पर उन्होंने सरकार अस्पताल का रुख किया। लड़कों ने गाय को ठेले पर लादा और अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद वहां गाय का प्राथमिक उपचार हुआ। अब गाय सकुशल है।