Translate Post:
इरफान खान ने कहा, धर्मगुरूओं से नहीं डरता मैं
इरफ़ान खान ने कहा कि वह धर्मगुरूओं से नहीं डरते हैं और साथ ही उन्होंने भगवान का शुक्र जताया है कि वह वैसे देश में नहीं रहते जहां धर्म के ठेकेदारों का शासन चलता है। इस बात से साफ़ पता चल रहा है कि इरफ़ान ने मुस्लिम धर्मगुरूओं पर निशाना साधा है।
इरफ़ान ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘प्लीज भाइयों, जो मेरे बयान से परेशान हैं, या तो आप आत्मनिरीक्षण करने को तैयार नहीं हैं या फिर आप किसी निष्कर्ष तक पहुंचने की जल्दबाजी में हैं। उन्होंने आगे कहा , ‘मेरे लिए धर्म आत्मनिरीक्षण का जरिया है। यह करूणा, अक्लमंदी और समभाव का स्रोत है ना कि रूढि़वादिता और कट्टरपन का।
