Headline
Loading latest headlines...

हैदराबाद IS के संदिग्धों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, ओवैसी देंगे कानूनी मदद

Translate Post:
    हैदराबाद।। एमएआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि उनकी पार्टी चार दिन पहले हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए पांच संदिग्ध आतंकियों को कानूनी मदद देगी। ओवैसी ने ये भी कहा है कि वो इस मामले में एक सीनियर वकील से मशविरा कर रहे हैं।
    गिरफ्तार किए गए आईएस संदिग्धों को 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं एनआईए ने याचिका दायर करके उनकी हिरासत की मांग की है।
     वही प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि गिरोह आतंकी कृत्यों को अंजाम देने के लिए आईईडी तैयार कर रहा था और इसके लिए गिरोह को एक ऑनलाइन हैंडलर से दिशानिर्देश दिए जा रहे थे। ऐसा संदेह है कि हैंडलर इराक या सीरिया में था।