बाढ़ के बीच गंगा में नाव पर जन्मा बच्चा, मां ने बेटे का नाम रखा गंगा पुत्र

Translate News:
    पटना।। बिहार में बाढ़ में फंसी एक महिला ने पांच दिन पहले नाव पर बच्चे को जन्म दिया है। दानापुर के नकटा दियारा के नया टोला की रहने वाली गुड़िया 20 अगस्त की सुबह लेबर पेन हुआ और उसी समय गंगा में बाढ़ आ गई। जैसे-तैसे घर के लोग गुड़िया को लेकर नाव में सवार हुए और थोड़ी देर बाद ही उसे डिलिवरी हो गई। बच्चे का नाम गंगापुत्र रखा गया है। जानिए क्या है पूरा मामला...
- 20 अगस्त की सुबह नया टोला में अचानक बाढ़ आ गई। गुड़िया का पति सिकंदर राय उसे गंगा पार हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी कर रहा था।
- देखते ही देखते घर में कमर-कमर तक पानी हो गया। तभी सास ने बेटे से जल्दी से नाव लाने कहा।
- कुछ देर बाद नाव आई और घर के सभी लोग नाव में बैठ गए। बीच नदी में ही गुड़िया का प्रसव शुरू हो गया। नाव में बैठी महिलाओं ने साड़ी और धोती से घेरा बनाकर गुड़िया का प्रसव कराया। नाव जब तक दानापुर के दीघा घाट पहुंचती बच्चे की किलकारी नाव पर गूंजने लगीं।
क्या कहती है गुड़िया
    गुड़िया कहती हैं कि घर में बाढ़ का पानी घुसने लगा था और में दर्द के मारे बेहाल थी। घर के लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि पहले गहने, पैसे और अन्य कीमती सामान को बचाए कि मुझे संभाले। घर में कमर तक पानी भर गया मेरी सास कभी मुझे देखती तो कभी घर से सामान इकट्ठा करती। हालत गंभीर होने पर सास ने घर के सामान को छोड़ मुझे संभाला और बेटे को नाव लाने को कहा।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top